बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मामूली विवाद में 16 वर्षीय किशोर की हत्या

दो दोस्तों ने गला दबाकर और पत्थर से वार कर की हत्या, शव झाड़ियों में मिला; दोनों आरोपी गिरफ्तार, आक्रोशित परिजनों ने थाने का किया घेराव

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा क्षेत्र में सिगरेट पीने को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक किशोर की जान ले ली। 16 वर्षीय पवन शाह की उसके ही दो दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार साईं नगर निवासी पवन शाह 9 मार्च की रात करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बुधवार को पुलिस को मोरवा-चितरंगी मार्ग के किनारे झाड़ियों में किशोर का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के अनुसार, मुख्य आरोपी सुधांशु गुप्ता ने पहले से योजना बनाकर पवन को शराब पिलाने के बहाने बाइक से घर से बुलाया। रास्ते में उसका साथी इरशाद खान भी उनके साथ हो गया।

 

तीनों एक सुनसान जगह पर पहुंचे, जहां दोनों आरोपियों ने पहले पवन का गला दबाया और फिर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।पूछताछ में सामने आया कि होली के दिन सिगरेट पीने की बात को लेकर पवन और सुधांशु के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।इधर किशोर की हत्या की खबर फैलते ही आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग मोरवा थाने पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button