ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला न्यायालय परिसर में वैकल्पिक विवाद समाधान सहायता प्वाइंट का शुभारंभ

सिंगरौली। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन तथा प्रधान जिला न्यायाधीश अतुल कुमार खण्डेलवाल के निर्देशन में जिला न्यायालय सिंगरौली परिसर में बुधवार को वैकल्पिक विवाद समाधान सहायता प्वाइंट का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण को प्रोत्साहित करना है।इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री खण्डेलवाल ने कहा कि प्रत्येक न्यायाधीश और अधिवक्ता का कर्तव्य है कि पक्षकारों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत और मध्यस्थता विवादों के समाधान का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति से प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में कोर्ट फीस वापसी का भी प्रावधान है।उन्होंने बताया कि सहायता प्वाइंट के माध्यम से न्यायालय परिसर में आने वाले पक्षकारों को उनके मामलों से संबंधित आवश्यक जानकारी पैरालीगल वालेंटियर्स और डिफेंस काउंसिल द्वारा दी जाएगी।कार्यक्रम में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रिवेंद्र कुमार सेन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र देव पांडेय, जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोरम तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा सहित अधिवक्ता संघ के सदस्य, पैरालीगल वालेंटियर्स और न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button