पवन साहू हत्याकांड: गुरुवार को बढ़ी हलचल, पीड़ित परिवार ने विधायक संग कलेक्टर से की मुलाकात
बैढ़न ट्रामा सेंटर में हुआ पोस्टमार्टम, प्रशासनिक दफ्तरों के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के चर्चित पवन साहू हत्याकांड में गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई। पीड़ित परिवार ने सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह के साथ कलेक्टर से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

परिजनों ने कलेक्टर के समक्ष पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घटना की रात ही संदिग्धों की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से यह दर्दनाक घटना हो गई। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
इधर गुरुवार को बैढ़न स्थित जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 15 वर्षीय पवन साहू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिवार में शोक का माहौल बना रहा।
घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
गौरतलब है कि पवन साहू का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी और बाद में उसका शव मोरवा–चितरंगी मार्ग के पास झाड़ियों में मिला था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इरशाद खान और सुधांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है तथा पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल रहा तैनात
सिंगरौली। मोरवा क्षेत्र में हुए बहुचर्चित पवन साहू हत्याकांड के बाद गुरुवार को बैढ़न स्थित जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 15 वर्षीय पवन साहू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिजनों ने किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना के बाद जिले में कानून व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियातन कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
गौरतलब है कि मोरवा निवासी 15 वर्षीय पवन साहू का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। बाद में उसका शव मोरवा–चितरंगी मार्ग के पास झाड़ियों में बरामद हुआ था, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।













