बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रस्फुटन व नवांकुर सखियों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण संपन्न

ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को सशक्त बनाने में प्रस्फुटन समितियों की अहम भूमिका: विधायक रामनिवास शाह

सिंगरौली। नवांकुर संस्थान नर्मदा सेवा समिति द्वारा प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों के क्षमता वर्धन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर सखियों के माध्यम से ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक भागीदारी से ही गांवों के समग्र विकास को गति मिलती है।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, टीआई अर्चना द्विवेदी, सुपरवाइजर मीनाक्षी शुक्ला, नर्मदा सेवा समिति की अध्यक्ष प्रीता गुर्जर, सचिव अमृता शर्मा, मजदूर संघ से रेनू शाह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों एवं नवांकुर सखियों का परिचय कराया गया तथा उन्हें विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों से जुड़ी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने, सामाजिक जागरूकता फैलाने और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा की गई।
इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक रमेश गुर्जर, उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, मास्टर ट्रेनर जग प्रसाद विश्वकर्मा, परामर्शदाता रिनू सहित विभिन्न सेक्टरों के समन्वयक और बड़ी संख्या में नवांकुर सखियां एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button