विंध्यनगर में ‘ऑरा बाय अनामिका के शोरूम का शुभारंभ
राज्यमंत्री राधा सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, कहा—महिलाओं के सशक्तिकरण और नवाचार को मिलेगा हर संभव सहयोग

सिंगरौली। प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अनामिका सिंह के ब्रांड ऑरा बाय अनामिका के परिधानों की श्रृंखला अब स्थानीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो गई है। बुधवार को विंध्यनगर स्थित फैशन फ्यूजन शॉप एन शॉप में इस ब्रांड के भव्य शोरूम का उद्घाटन मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री राधा सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि सिंगरौली की बेटी अनामिका ने अपने हुनर के दम पर फैशन और डिजाइन के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। आज ‘ऑरा बाय अनामिकाÓ देश का जाना-पहचाना ब्रांड बन चुका है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और नए इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।बताया गया कि ‘ऑरा बाय अनामिकाÓ का पहला शोरूम प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरू हुआ था, जिसे ग्राहकों ने काफी सराहा। फैशन डिजाइनर अनामिका सिंह ने बताया कि उनका सपना था कि अपने डिजाइन किए हुए परिधानों को अपने गृह क्षेत्र के लोगों तक भी पहुंचाया जाए। इसी उद्देश्य से अब यह कलेक्शन विंध्यनगर में उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने बताया कि नए कलेक्शन में पारंपरिक राजशाही परिधानों की झलक के साथ आधुनिक डिजाइन का आकर्षक समन्वय देखने को मिलेगा, जो ग्राहकों को उचित कीमत पर उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस ब्रांड की मांग अन्य बड़े शहरों से भी आ रही है और भविष्य में इसे अन्य शहरों के शॉप एन शॉप में भी उपलब्ध कराने की योजना है।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र चौबे, शहर अध्यक्ष कांग्रेस प्रवीण सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश मंत्री कांग्रेस अमित द्विवेदी, युवा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और पत्रकार मौजूद रहे।













