ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जेपी निगरी में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन

सुरक्षा ध्वज अवरोहण के साथ कार्यक्रम संपन्न, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सिंगरौली । जेपी निगरी सुपर थर्मल पावर प्लांट, निगरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 मार्च से 11 मार्च 2026 तक 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। बुधवार को मुख्य अतिथि एम.वी.आर. रेड्डी, सीओपी द्वारा सुरक्षा ध्वज का अवरोहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर एम.वी.आर. रेड्डी ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा का वास्तविक महत्व कार्यस्थल के ग्राउंड लेवल से शुरू होता है। यदि हम अपनी कार्यप्रणाली में “सेफ्टी फर्स्ट” के सिद्धांत को अपनाएं और कार्य शुरू करने से पहले कुछ मिनट संभावित खतरों के बारे में सोचें, तो दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों से कार्य के दौरान संभावित जोखिमों की पहचान कर उचित सुरक्षा उपाय लागू करने पर जोर दिया।
सुरक्षा विभाग के निखिल कुमार तिवारी ने 5 से 11 मार्च तक आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान फायर ड्रिल प्रतियोगिता, सेफ्टी पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता, ऑन स्पॉट क्विज, फर्स्ट एडर प्रतियोगिता सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके अलावा जय ज्योति स्कूल और सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए रोड सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम तथा टाउनशिप की महिलाओं के लिए गृह सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में कुल 533 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑन स्पॉट क्विज प्रतियोगिता में 75 प्रतिभागियों तथा महिलाओं के सुरक्षा कार्यक्रम में 15 विजेताओं को 7 और 11 मार्च को पुरस्कृत किया गया। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं के 36 विजेताओं को मुख्य अतिथि एम.वी.आर. रेड्डी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
समापन कार्यक्रम में मेजर जनरल एस.के. पानिग्रही (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष, डी.के. सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एन.ए. खान, नवीन तिनगुरिया, ए.के. सिंह, बी.के. झा उपाध्यक्ष, वी.एस. पांडेय वरिष्ठ महाप्रबंधक, मुरली कृष्णा प्लांट हेड (पावर मेक), अरुण कुमार उपाध्याय सहायक महाप्रबंधक (संरक्षा) सहित प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी, संविदाकारों के प्रतिनिधि और श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button