मध्य प्रदेशसिंगरौली

शहर के गनियारी में 26.91 करोड़ की लागत से निर्मित पी.जी कालेज का कमिश्नर वी एस जामोद ने किया निरीक्षण

कालेज तक पहुच मार्ग एवं अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

सिंगरौली- जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आये रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने संयुक्त रूप से गनियारी में 26.91 करोड़ की लागत से निर्मित पी.जी कालेज का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान आटोडोरियम, क्लास रूम, मल्टीपर्पज हाल आदि का अवलोकन किया गया तथा निर्देश दिए कि कालेज तक पहुच मार्ग का निर्माण कराये एवं कालेज के आसपास अवैध रूप से किए गये अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाही करे। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सविता यादव, प्रीति सिकरवार, कार्यपालन यंत्री पीआईयू प्रदीप चड़ार,अंग्रणी महाविद्यालय के प्रचार्य एम.यू सिद्दीकी सहायक यंत्री विपिन पाण्डेय उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button