ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पवन शाह की जघन्य हत्या की कड़ी निंदा, सीबीआई जांच व दोषियों को फांसी देने की मांग

सिंगरौली। जिले के मोरवा क्षेत्र के ग्राम मोरवा निवासी 16 वर्षीय किशोर पवन शाह की निर्मम हत्या की घटना को लेकर समाज में आक्रोश और शोक का माहौल है। इस हृदय विदारक घटना पर मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग उठाई है।

अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा कि इस प्रकार की अमानवीय और जघन्य घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। ऐसी घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश का वातावरण पैदा होता है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह के घिनौने अपराध को अंजाम देते हैं, उन्हें समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हत्या कांड की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें फांसी जैसी कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।
सिद्दीकी ने यह भी मांग की कि पीड़ित परिवार को शासन-प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, जिससे परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि कानून का राज बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे शांति और संयम बनाए रखें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और कानून को अपने हाथ में न लें।

Author

Related Articles

Back to top button