बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जबलपुर में अवैध गैस सिलेंडर का जखीरा पकड़ा, 46 सिलेंडर जब्त, आरोपी हिरासत में

Jabalpur। शहर के महाराजपुर क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजस्व विभाग, खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक रिहायशी मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से जमा किए गए गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार नीलू बागड़ी और सहायक खाद्य अधिकारी राजधर साकेत ने किया। टीम ने मौके से आरोपी प्रदीप साहू को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान उसके कब्जे से कुल 46 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 8 भरे हुए सिलेंडर, 32 खाली सिलेंडर और 4 कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, सघन आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में इस तरह बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण गंभीर खतरे का कारण बन सकता था। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित दुर्घटना को टाल दिया गया।

सटीक सूचना पर हुई कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। आरोपी द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से संग्रह किया जा रहा था।

प्रशासन ने सभी जब्त सिलेंडरों को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध गैस कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button