बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

चलती बोलेरो में लगी भीषण आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

 

Chhindwara। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर मुख्य मार्ग पर Singodi के पास गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक भीषण हादसा हो गया। यहां चलती बोलेरो गाड़ी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। हालांकि गनीमत यह रही कि गाड़ी में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 12:30 बजे की है। बोलेरो में सवार तीन लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सिंगोड़ी के पास पहुंचते ही अचानक वाहन के इंजन से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवारों को संभलने का ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए तीनों तुरंत वाहन से बाहर कूद गए और सुरक्षित बच गए।

बारातियों का सामान भी जलकर राख

इस अग्निकांड में बोलेरो पूरी तरह जलकर ढांचा बन गई। वहीं गाड़ी में रखा बारातियों का कीमती सामान और उपहार भी आग की भेंट चढ़ गया।

घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आपातकालीन सेवा की लापरवाही भी सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना मिलने के बावजूद दमकल वाहन करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचा। तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी और वाहन सहित सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही सिंगोड़ी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या फिर किसी तकनीकी खराबी के चलते हादसा हुआ। फिलहाल मार्ग पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

Author

Related Articles

Back to top button