फगुआ विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप, एसपी से शिकायत

सिंगरौली। जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौढ़िया निवासी रामस्वरूप साकेत ने गांव के कुछ लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन में रामस्वरूप साकेत ने बताया कि 4 फरवरी 2026 को होली के दिन फगुआ को लेकर गांव में विवाद हो गया था। इसी दौरान गांव के ही बलजीत साकेत, रंजीत साकेत सहित अन्य लोगों ने उन पर तथा उनके पुत्र मुकेश और पुत्रवधू अनीता के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान रामस्वरूप साकेत के सिर में गंभीर चोट लगने की बात कही गई है।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने इसकी सूचना थाना गढ़वा में दी थी, लेकिन मामले में मामूली धाराएं लगाकर उन्हें वापस भेज दिया गया, जबकि उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपी प्रवृत्ति के लोग हैं और आए दिन गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।













