जनगणना 2027 जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

सिंगरौली -कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जन गणना अधिकारी श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण ले रहे नोडल अधिकारियो एवं सहायकों को अवगत कराया गया कि जनगणना प्रशिक्षण की बारीकियों को अच्छी0 तरह से समझे जिससे आगामी समय में होने वाली जनगणना को सफलता पूर्वक किया जा सके।
प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाना है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मध्यप्रदेश राज्य में 01 मई, 30 मई, 2026 की अवधि में किया जाना है, राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने के कार्य के लिये 3 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यकम जनगणना कार्य निदेशालय, म.प्र.भोपाल के प्रशिक्षक प्रशिक्षण अधिकारी श्री वैभव अग्रवाल के द्वारा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी ), जनगणना लिपिक एवं चार्ज स्तर से चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी तथा जनगणना लिपिक ,चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही जनगणना निदेशालय से प्राप्ता निर्देशानुसार ऑनलाईन की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्ताषर से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, जान्हवी शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।













