ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
कलेक्टर एव जिला निर्वाचन अधिकारी ने कि ईव्हीएम स्ट्राग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण

सिंगरौली – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव बैनल द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण के तहत ईव्हीएम वेयर हाउस ,स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के कार्यों का जायजा लिया तथा संधारित रजिस्टर का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होने सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों की जांच कर व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए साथ ही ईव्हीएम मशीनों के सही रख-रखाव का भी अवलोकन किया। इस दौरान एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।













