बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नये संगठन के श्रृजन के बाद पहली बार हुई प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे में बदलाव के पश्चात नई प्रबंध समिति (कोर कमेटी) का भी गठन पूर्ण हो चुका है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय मापदंडों पर आधारित जिले की नवगठित प्रबंध समिति की प्रथम औपचारिक बैठक भोपाल में सम्पन्न हुई है।

भारतीय जनता पार्टी की यह समिति संगठन एवं शासन  के दृष्टिकोण सर्वोच्च मानी जाती है जिसमें लिए गए निर्णय शासन एवं संगठन स्तर पर सर्वोच्च होते हैं। नवीन कोर कमेटी की प्रथम बैठक जिले की प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संम्पतिया उइके के नेतृत्व में उनके आवास पर सम्पन्न हुई। इस बैठक मे पंचायत विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता उपस्थित रहे।

प्रबंध समिति की इस बैठक में कई सांगठनिक एवं प्रशासनिक विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button