ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम आयुक्त ने किया बैढ़न तथा हर्रई पश्चिम में स्थित तालाब का निरीक्षण

तालाबो का सौदर्यीकरण चारो ओर लगाया जाये हाईमास्क लाईटः- सविता प्रधान

सिंगरौली / नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के द्वारा बैढ़न तालाब एवं हर्रई पश्चिम गायत्री मंदिर के समीप स्थित तालाब का निरीक्षण कर तालाबो का सौदर्यीकरण कार्य कराने के निर्देश दिया गया। आयुक्त श्रीमती प्रधान के द्वारा सर्वप्रथम बैढ़न तालाब का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात हर्रई पश्चिम में स्थित तालाब का निरीक्षण कर उपस्थित कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि दोनो तालाबो का सौदर्यीकरण कराये।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि बैढ़न तथा हर्रई तालाब को चारो ओर स्टोन पिचिंग गुणवत्तायुक्त करायें। तालाबो के चारो ओर रेलिंग लगाये, साथ ही रात्रि के समय में भी वार्डवासी तालाबो के आस पास घूम सके उन्हे किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए हाईमास्क लाईट लगाने के साथ तालाबो की सुन्दरता बढ़ाने के लिए फउटेन फव्वारा भी लगाये जाने की कार्रवाही करे। आयुक्त ने कहा कि तालाब के आस पास सुबह शाम आने वाले बुजुर्ग आराम से बैठ सके इसके लिए चारो आर चेयर भी लगाया जाये। साथ ही आस पास कचरे का बिखराव न हो इसके लिए डस्टबीन का भी प्रबंध करे। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी बाल गोविंद चतुर्वेदी, उपयत्री अनुज सिंह उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button