अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अंतर्गत महिलाओ हेतु आयोजित हुआ विधि साक्षरता एवं स्वच्छता संवाद
महिला वर्ग विषयक आयोजन में स्वास्थ्य जांच शिविर भी हुई आयोजित

सिंगरौली ; अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अंतर्गत साप्ताहिक गतिविधियों के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली के तत्वाधान,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सर्वहित सेवा संस्थान के संयुक्त प्रायोजन में नगर निगम सिंगरौली के परिषद सभागार में विधिक साक्षरता एवं स्वच्छता जागरूकता हेतु संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें शहरी क्षेत्र के स्व-सहायता समूह,सामाजिक कार्यकर्ता,स्कूली छात्राएं,निगम के सफाईमित्र और अधिकारी कर्मचारियों की प्रमुख सहभागिता रही।
विधिक साक्षरता एवं जन जागरूकता शिविर में प्रमुख रूप से जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मनोरथ तिवारी,जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा एवं जिला विधिक सदस्य अवनीश दुबे की उपस्थिति रही इस दौरान जिला न्यायाधीश द्वारा विधि और कानूनी जानकारियों को सांझा किया गया।स्वच्छता संवाद और जागरूकता सत्र के दौरान नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने शहर के सभी वर्ग को स्वच्छता से जुड़ने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु अपील करते हुए स्वच्छता विषयक जानकारियां सांझा की। इस दौरान जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर से डॉक्टर सौरभ सिंह, डॉक्टर मिताली,ममता साहू,रामप्रकाश जायसवाल एवं रंजन साहू ने स्वास्थ्य जांच शिविर में सहभागिता दी और प्राथमिक चिकित्सा सहित निःशुल्क दवा वितरण करवाया।
स्वच्छता के सहयोगियों का मोमेंटो देकर सम्मानः- स्वच्छता में सहयोगी रहे सामाजिक प्रतिनिधियों और संस्थान को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और स्वच्छता चैंपियन के रूप में नामांकन निम्नानुसार किया गया. रेहाना सिद्दीकी शिक्षाविद एवं समाजसेवी, शिखा दवे कचरे का पुनर्चक्रण में सहभागिता, स्वेच्छा पाण्डेय युवा इनफ्लुएंसर, कमला ,सुनीता देवी ,रानी तथा नीतू सफाईमित्र,नीलम उपाध्याय,नेहा सिंह आईईसी टीम, तथा काइट्स राइज विद्यालय के सफाईमित्र को अतिथियो द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपायुक्त आर पी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी, आईईसी सहायक नोडल अधिकारी शशांक गौतम, सीटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह,आईईसी टीम से नितेश सिंह,राजन पाण्डेय,नरेंद्र चौबे और प्रसून पाण्डेय की उपस्थिति रही।













