घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

सिंगरौली। जिले के जोगिनी गांव में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर जियावन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी सुरेश बंद यादव (25) पिता लखपति प्रसाद यादव निवासी जोगिनी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी काले-सिल्वर रंग की मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी66जेडबी3319) 13 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे घर के सामने खड़ी थी। बाइक खड़ी कर वे घर के अंदर चले गए। करीब 8:45 बजे जब वे बाहर निकले तो देखा कि मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित के अनुसार बाइक की कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। घटना के बाद 14 मार्च को पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।













