मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल वीवा क्लब ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, ‘शी लीड्स भारतÓ थीम पर हुआ भव्य आयोजन

सिंगरौली। एनटीपीसी लिमिटेड की विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन स्थित वीवा क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 13 मार्च को ‘शी लीड्स भारत थीम पर आधारित भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी की महिला कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा ने अपने संबोधन में महिलाओं के समर्पण, नेतृत्व क्षमता और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए. जे. राजकुमार, एम. सुरेश, अध्यक्ष वीवा एवं महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) एस. के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा उप महाप्रबंधक (एचआर) कामना शर्मा सहित सुहासिनी संघ की वरिष्ठ सदस्याएं और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे टीम बिल्डिंग गेम्स और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों से हुई। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए टैलेंट हंट शो का आयोजन किया गया, जिसमें गायन, कविता पाठ और भाषण के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टॉक शो और प्रेरक सत्रों में महिलाओं के नेतृत्व, आत्मविश्वास और समाज में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। बंगाली ग्रुप डांस, ‘ओ रे चिड़िया ‘, ‘ह्यूमन पावर्ड ‘, ‘ऑपरेशन सिंदूर ‘, ‘सेल्फ डिपेंडेंट ‘, डुएट ग्रुप प्रस्तुति, ‘फाइनेंशियल अवेयरनेस ‘, ‘जेल एक्ट ‘, ‘ओ शक्तिÓ और होली डांस जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

शाम 6:30 बजे से मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस दौरान डॉ. प्रतिमा महेंद्र, वरिष्ठ विशेषज्ञ (विंध्य चिकित्सालय) द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सत्र और स्किल वर्कशॉप का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मविकास और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को ‘वुमन अचीवर्स फेलिसिटेशन सेरेमनीÓ के तहत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन वंदना कुमारी (वरिष्ठ प्रबंधक) और राज भारती (सहायक अभियंता) ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राहुल वर्मा, सचिव वीवा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव वीवा हिमांशु कैथवास और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने का संदेश दिया।

Author

Related Articles

Back to top button