बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

बेटे के पहले जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, डीजे विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब युवक अपने बच्चे का पहला जन्मदिन मना रहा था। खुशियों का माहौल कुछ ही देर में मातम में बदल गया।

जानकारी के अनुसार कन्या स्कूल के पीछे रहने वाले राजेंद्र रजक के बड़े बेटे प्रिंस रजक (22) अपने बच्चे का पहला जन्मदिन परिवार और रिश्तेदारों के साथ मना रहे थे। कार्यक्रम के दौरान घर में डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों की आपत्ति के बाद परिवार वालों ने प्रिंस से डीजे बंद करने के लिए कहा, जिस बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रिंस घर से निकल गया और करीब दो घंटे बाद शराब के नशे में वापस लौटा। घर पहुंचने पर उसने फिर डीजे बंद कराने को लेकर परिवार वालों से बहस की। देर रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

कुछ देर बाद छोटे भाई ने दरवाजा खोला तो देखा कि प्रिंस ने पंखे में चुनरी के सहारे फांसी लगा ली थी। परिजन उसे तुरंत सिहोरा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button