देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मध्य-पूर्व में तनाव के बीच सीबीएसई ने कई देशों में 12वीं की परीक्षाएं रद्द कीं

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) ने खाड़ी देशों में कक्षा 12वीं की कई बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बोर्ड ने 15 मार्च 2026 को जारी सर्कुलर में बताया कि मौजूदा हालात की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है।

सीबीएसई के अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में 16 से 20 मार्च के बीच निर्धारित सभी 12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा 1, 3, 5, 7 और 9 मार्च के सर्कुलर के माध्यम से पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी अब रद्द मानी जाएंगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इन देशों में पढ़ने वाले छात्रों के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया बाद में अलग से तय की जाएगी।

इससे पहले क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली परीक्षाओं को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब बोर्ड ने उन्हें भी रद्द करने का निर्णय लिया है।

Author

Related Articles

Back to top button