ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर विधायक की मौजूदगी में भाजपा की बैठक, प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बनी रूपरेखा

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने बताया कि परसौना स्थित विधायक कार्यालय में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में देवसर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग–2 (2026) के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और संगठनात्मक सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Author

Related Articles

Back to top button