ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी सिंगरौली/मझीगवां। सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मझीगवां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान देवधारी सिंह गोंड निवासी बड़गड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले अपने ससुराल मझीगवां आए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

सिंगरौली/मझीगवां। सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मझीगवां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार सड़क किनारे बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान देवधारी सिंह गोंड निवासी बड़गड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले अपने ससुराल मझीगवां आए हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button