महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नियुक्त, पूजा पाण्डेय को सिंगरौली शहर की जिम्मेदारी

सिंगरौली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में सिंगरौली शहर से श्रीमती पूजा पाण्डेय को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती पाण्डेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों को मजबूती से उठाया जाएगा और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।
श्रीमती पूजा पाण्डेय ने नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही जिले में महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।













