ताम्रकार/कसेरा समाज सिंगरौली की जिला एवं नगर समिति का हुआ गठन

सिंगरौली :मध्य प्रदेश ताम्रकार/कसेरा समाज के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में जिला एवं स्थानीय समितियों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसी क्रम में सिंगरौली जिले में भी समाज की बैठक आयोजित कर नई समिति का गठन किया गया।
जिला चुनाव अधिकारी गुलजारीलाल ताम्रकार सीधी के मार्गदर्शन में सिंगरौली जिले के ताम्रकार समाज के सदस्यों की उपस्थिति में जिला समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें संजय ताम्रकार को जिला अध्यक्ष, राम नारायण ताम्रकार को जिला सचिव तथा रामकृष्ण ताम्रकार को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके साथ ही नगर समिति बैढ़न का भी गठन किया गया, जिसमें विश्वनाथ ताम्रकार (विष्णु) को अध्यक्ष, राजू ताम्रकार को सचिव तथा रामजी ताम्रकार (रूबी आयरन) को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
समिति गठन के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजजनों ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों का सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया गया।













