मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन थाना क्षेत्र में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के देवसर मुख्यालय अंतर्गत जियावन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में पूर्व सरपंच नौडिया आबाद और आरएसएस से जुड़े पदाधिकारी के परिजन भगवान दास गुप्ता द्वारा महिला उमा देवी और सोनी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि जियावन थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के पुनः पदस्थापना के बाद क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है, जो चिंता का विषय है।
सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं, जबकि चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है। इन घटनाओं के चलते आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

हालांकि, इन सभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।

Author

Related Articles

Back to top button