चितरंगी व बैढ़न में सामूहिक विवाह-निकाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के चितरंगी एवं जिला मुख्यालय बैढ़न में मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए।

चितरंगी के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह की उपस्थिति में 98 विवाह एवं एक निकाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटी का कन्यादान एक पुण्य यज्ञ है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गरीब कन्याओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
वहीं बैढ़न में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह की उपस्थिति में 50 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए जनप्रतिनिधियों ने उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।













