ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शक्ति संचय अभियान के तहत क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित

बैढन (सिंगरौली)। शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसायटी (नवांकुर संस्था), जन अभियान परिषद सेक्टर खुटार द्वारा ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार बैढन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्चना नागेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सिंगरौली) तथा डॉ. आर.डी. पाण्डेय (अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, सिंगरौली एवं प्रांतीय संयोजक, आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक जन अभियान परिषद राजकुमार विश्वकर्मा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट के कार्यकारी अध्यक्ष गजमोचन सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में गजमोचन सिंह, कार्यक्रम समन्वयक श्रीनिवास श्रीवास्तव, सह-समन्वयक सावित्री प्रजापति, मेंटर सुरेखा गुप्ता, मास्टर ट्रेनर राम सूरत विश्वकर्मा (कर्मभूमि फाउंडेशन), अमृता शर्मा, जगप्रसाद विश्वकर्मा सहित अन्य प्रशिक्षकों ने ग्राम एवं नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्षों एवं सचिवों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

अपने संबोधन में विधायक रामनिवास शाह ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आदर्श ग्राम निर्माण के लिए व्यक्ति का आचरण, व्यक्तित्व और कृतित्व आदर्श होना आवश्यक है।

डॉ. आर.डी. पाण्डेय ने प्रस्फुटन समितियों से आह्वान किया कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर गांवों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करें। वहीं जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ने परिषद की कार्यप्रणाली, योजनाओं एवं प्रस्फुटन समितियों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।

अर्चना नागेंद्र सिंह ने परिषद की गतिविधियों के माध्यम से जनभागीदारी बढ़ाने और ग्राम स्तर पर विकास को गति देने पर जोर दिया।

मास्टर ट्रेनर आर.एस. विश्वकर्मा, कार्यक्रम समन्वयक श्रीनिवास श्रीवास्तव एवं जगप्रसाद विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को स्वैच्छिक संगठनों की कार्यप्रणाली एवं संरचना के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी, नवांकुर के प्रतिनिधि एवं मेंटर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय स्तर की कवि एवं पूर्व मेंटर शालिनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन सह-समन्वयक सावित्री प्रजापति ने किया।

प्रशिक्षण में रामनरेश त्रिपाठी, वंदना शाह, शर्मिला सिंह, सूरज सिंह, सोनू चौरसिया, अर्जुन गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button