सम्पत्ति कर के बड़े बकायादरो को नोटिस जारी
सात दिवस में सम्पत्ति कर का भुगतान नही करने होगी कुर्की की कार्रवाहीः-डिप्टी कमिश्नर नगर निगम

सिंगरौली / नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्रांतर्गत कार्यरत औद्योगिक कम्पनियों को नगर निगम डिप्टी कमिश्नर श्री आरपी बैस द्वारा नोटिस जारी करते हुयें सात दिवस के अंदर अपने बकाया सम्पत्ति कर को जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। डिप्टी कमिश्नर श्री बैस द्वारा नगरीय क्षेत्र में कार्यरत औद्योगिक कम्पनी डीबीएल कंपनी निगाही सम्पत्ति कर की बकाया राशि 4 लाख 25 हजार 455, मे० सिक्कल लोजिस्टीक बकाया राशि 8 लाख 72 हजार 328, पीसी पटेल 5 लाख 67 हजार 674, राम किपाल कंपनी 2 लाख 26 हजार 25, कन्द्रोई ट्रान्सपोर्ट 12 लाख 83 हजार 406, विन्ध्या एग्रो इन्ड्रस्ट्री बकाया राशि 12 लाख 62 हजार 436, लरसन एन्ड टरबो लिमिटेड बकाया राशि 8 लाख 85 हजार 524., लोहिया एग्रो राईस मील 4 लाख 51 हजार, रुद्राक्ष हाईटेक सम्पत्ति कर की बकाया राशि 2 लाख 19 हजार 307, विपिन कुमार जायसवाल 1 लाख 90 हजार 722, शिवा इन्ड्रस्ट्रीज 1 लाख 73 हजार 686, भारत पेट्रोलियम 1 लाख 59 हजार 909, डोजको इंडिया सम्पत्ति कर की बकाया राशि 1 लाख 4 हजार 172 जमा करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी तरह से वि न्ध्या मेटाल्स बकाया राशि 1 लाख 3 हजार 57, अब्दुल अहाद बाजार इंडिया सम्पत्ति कर की बकाया राशि 2 लाख 4 हजार 852, नरेश कुमार शाह होटल सागर सम्पत्ति कर की बकाया राशि 2 लाख 45 हजार 936, सेन्ट जोसफ स्कूल सम्पत्ति कर की बकाया राशि 3 लाख 4 हजार 785 को नोटिस जारी करते हुयें सात दिवस के अंदर अपने सम्पत्ति कर की बकाया राशि को जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है।
साथ डिप्टी कमिश्नर श्री बैस द्वारा कहा गया है कि संबंधितो द्वारा अगर एक सप्ताह के अन्दर अपने सम्पत्ति कर की राशि जमा नही की जाती है तो उनके चल अचल सम्पति की कुर्की कर राशि की वसूली की कार्रवाही की जायेगी।













