59.49 लाख की लागत से ढोटी में निर्मित होने वाली में पीसीसी सड़क की पार्षद अनिल वैश्य ने किया भूमि पूजन

सिंगरौली । नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38, तुलसी ढोटी में बुधवार को विकास कार्यों की एक नई कड़ी जुड़ी। एकादशी के शुभ मुहूर्त पर क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए ₹59.49 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का विधि-विधान से भूमि वार्ड पार्षद एवं अपीलय समित सदस्य श्री अनिल वैश्य के द्वारा भूमि पूजन किया गया।यह सड़क श्री ब्रिजेश शुक्ला के घर से शुरू होकर श्री उदय प्रताप सिंह और श्री विजय सिंह के घर तक बनाई जाएगी। लगभग 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस पीसीसी सड़क से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को जलभराव व कीचड़ जैसी समस्याओं से स्थाई निजात मिलेगी।
इस अवसर पर पार्षद श्री वैश्य ने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।भूमि पूजन के इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें मेंगुरु प्रसाद द्विवेदी, महेंद्र सिंह चौहान ,विजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह राजू गुप्ता, विनोद कुमार,मनोज सिन्हा, त्रिपाठी और दिवाकर वैश्य सहित भारी संख्या में स्थानीय वार्ड वासी मौजूद थे।













