मध्य प्रदेशसिंगरौली

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का हुआ आगाज

देवसर विधानसभा के लंघाडोल मंडल मे हुआ पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी का दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का प्रदेश व्यापी अभियान जोरों पर है विगत 11 मार्च से प्रारंभ होकर यह अभियान 4 अप्रैल तक चलेगा जिसमें प्रत्येक सांगठनिक मंडलों मे यह अभियान सम्पन्न होगा तथा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों ये कार्यकर्ता प्रशिक्षण का अभियान अपने आप में महत्वपूर्ण है तथा यह संगठन की सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। इस प्रशिक्षण महाभियान में बूथ स्तर से लेकर उपर तक के कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत, कार्यशैली तथा पार्टी के समस्त अनुभाग की विस्तृत जानकारी दी जाती है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के मूल सिद्धांतानुरूप ढाला जाता है। प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग वक्ताओं को नियुक्त किया जाता है जो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हैं।

सिंगरौली जिले के 21 मंडलों मे भी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का अभियान प्रारंभ हो चुका है जिसका शुभारंभ देवसर विधानसभा के लंघाडोल मंडल से हुआ सम्पन्न हुआ तथा अगले दिन सरई मंडल की प्रशिक्षण कार्यशाला भी सम्पन्न हुई। जिले के समस्त मंडलों मे ये कार्यशालाएं 4 अप्रैल से पूर्व सम्पन्न की जायेंगी तथा समस्त नवीन एवं पुराने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

लंघाडोल मंडल के कार्यकर्ता प्रशिक्षण में प्रथम सत्र को विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, द्वितीय सत्र को जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, त्रितीय सत्र को जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, चतुर्थ सत्र को रमापति जायसवाल, पंचम सत्र को पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, छठे सत्र को जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शाह, सप्तम सत्र को पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, तथा आठवें सत्र को विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह ने संबोधित किया इसी प्रकार सरई मंडल की कार्यशाला के प्रथम सत्र को पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल द्वितीय सत्र को वरिष्ठ नेता संजीव अग्रवाल, त्रितीय सत्र को वरिष्ठ नेता विनोद द्विवेदी, चतुर्थ सत्र को विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम, पंचम सत्र को विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, छठे सत्र को निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, सप्तम सत्र को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह तथा आठवें सत्र को जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने संबोधित किया।
प्रशिक्षण महाभियान सत्र मे मुख्य रूप से प्रशिक्षण महाभियान के जिले के प्रभारी राजकुमार दुबे, देवसर विधानसभा प्रशिक्षण प्रभारी एवं जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष लंघाडोल के डी वैश्य, मंडल अध्यक्ष सरई रामधनी यादव मंडलों के पदाधिकारी तथा प्रशिक्षण लेने वाले कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Author

Related Articles

Back to top button