ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: जिला कांग्रेस शहर कार्यकारिणी घोषित, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सिंगरौली। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगरौली शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद जारी इस सूची में कुल 31 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।जारी आदेश के अनुसार, सुरेश कुमार दुबे को संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि विजय सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव बनाए गए हैं, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके।

उपाध्यक्ष पद पर नियुक्तियां:आयुष्तोष सिंह, अनिल वैश्य, जुल्फिकार अली, देवेंद्र सिंह, कृष्ण प्रसाद शाह, गोमती कुशवाहा
महामंत्री बनाए गए:हरिकमल वैश्य, अजय सिंह, विनिता कुशवाहा, पप्पू राय, विपिन सिंह, प्रेमसागर मिश्रा, सौरभ सिंह खुसवंशी, आशीष अग्रहरी, जयप्रकाश महाराज, रामसागर शाह
सचिव पद पर नियुक्तियां:अशोक सिंह परिहार, अशोक सोनी, प्रह्लाद शाह, विकास सिंह चंदेल, अरविंद दुबे, रामसुख कुशवाहा, सरजु सिंह, ललार दुबे, राजकुमार सिंह, गंगा प्रसाद शाह (अधिवक्ता), चंद्रिका वर्मा, अब्दुल्ला शाह
इसके साथ ही विवेक सिंह बघेल को जिला सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कमले द्वारा जारी पत्र में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपेक्षा की गई है कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करें और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएं।

राजनीतिक रूप से इस नई कार्यकारिणी को आगामी चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने और क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

Author

Related Articles

Back to top button