बड़ोखर में 21 से 24 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ, 22 को नशामुक्ति रैली

सिंगरौली। जिले के बड़ोखर में आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम 21 मार्च को सुबह 11 बजे ग्राम बड़ोखर धामशाला, बाबा प्रांगण (तहसील बरगवां) में प्रारंभ होगा और 22 मार्च को सुबह 11 बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।
यह आयोजन सदगुरुदेव परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र जी महाराज के सान्निध्य एवं आशीर्वाद में किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को और गरिमामयी बनाने के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या दीदी तथा संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला (राज भैया) की विशेष उपस्थिति रहेगी।आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सद्भावना का संदेश प्रसारित किया जाता है।
इसके साथ ही नशामुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में 22 मार्च को दोपहर 1 बजे नशामुक्ति जनजागरण रैली भी निकाली जाएगी। आयोजकों ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है।













