मध्य प्रदेशसिंगरौली

बेटे-बेटी के जन्मदिन पर समाजसेवी ने बांटी खुशियां, जरूरतमंदों को कराया भोजन

सिंगरौली। समाजसेवी व पत्रकार जमुना सोनी ने गुरुवार 19 मार्च को अपने पुत्र सुभांशु सोनी और पुत्री प्रतिज्ञा सोनी के जन्मदिवस के अवसर पर वैढ़न स्थित पंडित दीनदयाल रसोई में जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया।


इस अवसर पर उन्होंने दर्जनों जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया और मिष्ठान वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा कीं। जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान उनकी धर्मपत्नी सुषमा सोनी, पुत्र अभिषेक सोनी, सुभांशु सोनी एवं पुत्री प्रतिज्ञा सोनी भी मौजूद रहीं। परिवार के सदस्यों ने जरूरतमंदों को भोजन परोसते हुए सेवा भाव का परिचय दिया।इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि खुशियों के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Author

Related Articles

Back to top button