ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ दिवाकर कौशिक का दौरा, संचालन व नवाचार की समीक्षा

ओवरहॉलिंग से लेकर कार्बन-टू-मेथनॉल प्लांट तक निरीक्षण; सांस्कृतिक संध्या में दिखी प्रतिभाओं की झलक

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 18 मार्च 2026 को सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) दिवाकर कौशिक ने दौरा कर स्टेशन के संचालन, नवाचार और कर्मचारी सहभागिता की व्यापक समीक्षा की।


दौरे के दौरान उन्होंने यूनिट-12 ओवरहॉलिंग साइट का निरीक्षण करते हुए ड्राई आइस ब्लास्टिंग तकनीक से एलपी टरबाइन डिफ्यूजर ब्लेड्स की सफाई प्रक्रिया का अवलोकन किया और आधुनिक रखरखाव पद्धतियों की सराहना की। इसके साथ ही ऐश डाइक ङ्क1, स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट, सूर्य नाला ब्रिज, स्टेज-ढ्ढढ्ढढ्ढ कंट्रोल रूम तथा कार्बन-टू-मेथनॉल प्लांट का भी निरीक्षण किया।

कर्मचारियों के साथ संवाद में श्री कौशिक ने एसएमसी सदस्यों, युवा अधिकारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधियों से चर्चा कर प्लांट के प्रदर्शन और रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

दौरे के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। डीपीएस के छात्रों द्वारा रामायण नाटक और लोक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में सप्तर्षि रॉय भी मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने स्वयं भी गायन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। उन्होंने एनटीपीसी विंध्याचल की संचालन उत्कृष्टता और सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की।

Author

Related Articles

Back to top button