नवोदय प्रवेश परीक्षा में द यूनियन एकेडमी ( कोचिंग क्लास ) का परचम, दिव्यराज सिंह जिला प्रथम तथा मयंक सिंह बने जिला द्वितीय

चितरंगी (सिंगरौली)।
सिंगरौली जिले के चितरंगी स्थित द यूनियन एकेडमी ( कोचिंग क्लास ) चितरंगी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कोचिंग क्लास के कक्षा 5वीं के मेधावी छात्र दिव्यराज सिंह ,मयंक सिंह, विकास सिंह एवं सृष्टि सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा सत्र 2026-27 में सफलता अर्जित कर कोचिंग क्लासेस एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
मंगलवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, चयनित छात्रों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय कोचिंग क्लास के शिक्षकों, उनके मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दिया।

इस परीक्षा में दिव्यराज सिंह ( पिता अश्वनी कुमार बैस ) ने 98.75 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा मयंक सिंह (पिता: सुनील कुमार बैस) ने 93.75 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। वहीं विकास सिंह (पिता: शिवनारायण सिंह) तथा सृष्टि सिंह ( पिता कृष्ण कुमार बैस ) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। इस सफलता से कोचिंग क्लास में उत्साह का माहौल है।
कोचिंग के संचालक रवि सर ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कोचिंग क्लास के अनुशासन, शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।
कोचिंग के संचालक रवि सिंह ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कोचिंग क्लास के छात्र प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप-टेन में स्थान प्राप्त करते हैं। इस वर्ष दिव्यराज सिंह ने जिले में प्रथम स्थान तथा मयंक सिंह का जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करना कोचिंग क्लास के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने चयनित छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं एवं साथी शिक्षकों अंबिकेश सर ,प्रदीप सर का आभार जताया। तथा उन्होंने अभी कहा कि विगत वर्षों में हुई परीक्षाओं में भी उनके कोचिंग क्लास से बहुत सारे बच्चों का सिलेक्शन हुआ है और इस वर्ष के NMMS के परीक्षा में भी विक्रम सिंह , प्रिंस मिश्रा का चयन हुआ हैनवोदय प्रवेश परीक्षा में द यूनियन एकेडमी ( कोचिंग क्लास ) का परचम, दिव्यराज सिंह जिला प्रथम तथा मयंक सिंह बने जिला द्वितीय
चितरंगी (सिंगरौली)।
सिंगरौली जिले के चितरंगी स्थित द यूनियन एकेडमी ( कोचिंग क्लास ) चितरंगी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कोचिंग क्लास के कक्षा 5वीं के मेधावी छात्र दिव्यराज सिंह ,मयंक सिंह, विकास सिंह एवं सृष्टि सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा सत्र 2026-27 में सफलता अर्जित कर कोचिंग क्लासेस एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
मंगलवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, चयनित छात्रों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय कोचिंग क्लास के शिक्षकों, उनके मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दिया।
इस परीक्षा में दिव्यराज सिंह ( पिता अश्वनी कुमार बैस ) ने 98.75 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा मयंक सिंह (पिता: सुनील कुमार बैस) ने 93.75 अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। वहीं विकास सिंह (पिता: शिवनारायण सिंह) तथा सृष्टि सिंह ( पिता कृष्ण कुमार बैस ) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। इस सफलता से कोचिंग क्लास में उत्साह का माहौल है।
कोचिंग के संचालक रवि सर ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कोचिंग क्लास के अनुशासन, शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।
कोचिंग के संचालक रवि सिंह ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कोचिंग क्लास के छात्र प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप-टेन में स्थान प्राप्त करते हैं। इस वर्ष दिव्यराज सिंह ने जिले में प्रथम स्थान तथा मयंक सिंह का जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करना कोचिंग क्लास के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने चयनित छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं एवं साथी शिक्षकों अंबिकेश सर ,प्रदीप सर का आभार जताया। तथा उन्होंने अभी कहा कि विगत वर्षों में हुई परीक्षाओं में भी उनके कोचिंग क्लास से बहुत सारे बच्चों का सिलेक्शन हुआ है और इस वर्ष के NMMS के परीक्षा में भी विक्रम सिंह , प्रिंस मिश्रा का चयन हुआ है
श्री मान सिंह चंदेल स्पेशल संवाददाता सिंगरौली सीधी