ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
देवसर में ‘पति-पत्नी और वो’ विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से मारपीट

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरंगी मार्ग स्थित ग्राम झखरावल में ‘पति-पत्नी और वो’ का विवाद अचानक हिंसक हो गया। घटना के दौरान तीसरी महिला के साथ जमकर मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल महिला जियावन गांव की निवासी है, जबकि पति-पत्नी झखरावल के रहने वाले हैं। किसी आपसी संबंध को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद काफी देर तक चलता रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।













