मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में 88वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के प्रशासनिक भवन स्थित सीवी रमन सभागार में 20 मार्च 2026 को 88वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विभागों में राजभाषा अधिनियम एवं नियमों के अनुपालन की समीक्षा करना था।

बैठक की अध्यक्षता महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी केवल संपर्क भाषा ही नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और सुरक्षा का माध्यम भी है। उन्होंने विभिन्न ऐतिहासिक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए भाषा के महत्व पर जोर दिया और सभी भाषाओं के सम्मान के साथ हिंदी के व्यापक उपयोग की अपील की।

अधिकारियों का हुआ स्वागत

बैठक की शुरुआत में मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) श्रीमती रुमा डे शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम) एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) एस.के. सिन्हा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती मृणालनी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती कामना शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उपलब्धियों की समीक्षा

सहायक राजभाषा अधिकारी कल्याण सिंह ने जनवरी से मार्च 2026 तिमाही के दौरान राजभाषा अनुभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी और पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा आयोजित हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

बैठक का समापन अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती मृणालनी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Author

Related Articles

Back to top button