मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी कार्यशाला का किया गया आयोजन

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के राजभाषा अनुभाग द्वारा 20 मार्च 2026 को प्रशासनिक भवन स्थित सीवी रमन सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना और राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर (विंध्यनगर) के प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई।

महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए.जे. राजकुमार ने अपने संबोधन में कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और कर्मचारियों को कार्य करने में सुविधा होगी। उन्होंने हिंदी के प्रचार-प्रसार को आवश्यक बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताया।

मुख्य वक्ता मुद्रिका प्रसाद दुबे ने हिंदी के इतिहास, राजभाषा के रूप में इसके महत्व तथा दैनिक और कार्यालयीन कार्यों में इसके उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button