बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सरई में दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर, हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

सिंगरौली। जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरई हायर सेकेंडरी स्कूल में विधायक राजेन्द्र मेश्राम एवं जिला प्रशासन के सहयोग से दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन जिले की प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके भी पहुंचीं और आयोजन की सराहना की।

शिविर में भोपाल के एक प्रमुख मेडिकल संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हजारों मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को बीपी, शुगर, फाइलेरिया, मलेरिया, हृदय रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे के उपचार के लिए भोपाल भेजने की व्यवस्था भी की गई।

शिविर में मेडिसिन, स्त्री रोग, सर्जरी, नाक-कान-गला, सोनोग्राफी, लैब, ईसीजी, एक्स-रे, शिशु रोग, हड्डी रोग एवं कैंसर जांच सहित विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने विधायक एवं जिला प्रशासन को जनहित में इस पहल के लिए बधाई दी। विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया, जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला।

Author

Related Articles

Back to top button