जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया गैस एजेंसियों का निरीक्षण

सिंगरौली / जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विगत दिवस जिला आपूर्ति अधिकारी एवं नोडल अधिकारी एलपीजी के द्वारा अंजली गैस एजेंसी, भारत गैस बैढ़न एवं हरिहर इंडेन विन्ध्यनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों एवं उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कई उपभोक्ता अब गैस समाप्त होने पर तुरंत रीफिल प्राप्त करने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं, वहीं उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया भी की जा रही है। बड़ी संख्या में उपभोक्ता ई-केवाईसी कराने एजेंसियो में पहुच रहे इस कारण एजेंसियो के सामने लाईन लग रही है। इसके अलावा नए नियमों के तहत निर्धारित समय सीमा के अनुसार गैस बुकिंग की व्यवस्था लागू होने से वितरण प्रणाली और अधिक व्यवस्थित हुई है। हालांकि कुछ उपभोक्ताओं में अभी जानकारी का अभाव देखा गया, जिसे दूर करने के लिए अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। जिले में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही है नियमानुसार उपभोक्ताओ को निर्धारित समय पर एलपीजी सिलेन्डर उपलब्ध कराये जा रहे।
एलपीजी गैस आपूर्ति हेतु जिले में कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किए गए संपर्क नंबर
सिंगरौली / जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संचालित रहेगा, जहां आम नागरिक गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस के सबंध में आने वाली शिकायतो के निराकरण हेतु राहुल तिवारी मो. 9977033164, विवेक सिंह मो. 7089044871,संजय सिंह मो. 8234006856 तैनात किया गया है। उपभोक्ता इन नंबरों पर संपर्क कर गैस सिलेंडर की आपूर्ति, देरी या अन्य समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं।













