बैढ़न के व्यवसायी व समाजसेवी बृजेश सोनी का निधन, क्षेत्र में शोक

सिंगरौली- बैढ़न शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी, फैशन गोल्ड पैलेस के संचालक बृजेश सोनी “डब्बू” का शनिवार सुबह लगभग 7 बजे लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के लिए लखनऊ गए हुए थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही बैढ़न सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और आम लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
बृजेश सोनी अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक सक्रियता और व्यवसायिक योगदान के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यों के माध्यम से समाज में विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर देर रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच बैढ़न स्थित उनके निवास, शारदा लॉज के पीछे, लाया जाएगा।शोक संतप्त परिवार के प्रति लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।













