ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस को सीएम हेल्पलाइन में प्रदेश में दूसरा स्थान

सिंगरौली। सिंगरौली पुलिस ने सीएम हेल्पलाइन 181 की शिकायतों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 20 मार्च 2026 को जारी जिलेवार ग्रेडिंग में जिले को 90.78 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेड मिला है।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान किया। फरवरी 2026 में प्राप्त 1072 शिकायतों में से 983 का संतोषजनक निराकरण किया गया।

जिले के कई थानों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें विंध्यनगर, महिला थाना, मोरवा और गढ़वा सहित अन्य थानों ने उच्च वेटेज स्कोर हासिल किया।इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया है।

Author

Related Articles

Back to top button