एमपी किसान कांग्रेस में 12 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त
सिंगरौली शहर की कमान मनोज दुबे को; कांग्रेसियों में हर्ष

सिंगरौली। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की सहमति और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने प्रदेश के 12 जिलों में नए किसान कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस सूची में सिंगरौली शहर की जिम्मेदारी श्री मनोज दुबे को सौंपी गई है।
सिंगरौली कांग्रेस में हर्ष का माहौल
मनोज दुबे को सिंगरौली शहर किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर सिंगरौली शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चन्देल सहित तमाम स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्री दुबे को हार्दिक बधाई प्रेषित की है। नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले के किसानों की समस्याओं को सड़क से लेकर शासन तक पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा।
किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प
किसान कांग्रेस द्वारा उठाए गए इस कदम को किसानों के हितों की रक्षा और पार्टी की किसान-केंद्रित नीतियों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को नई गति प्रदान करेंगे।
प्रदेश के नवनियुक्त 12 जिला अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
सिंगरौली शहर: मनोज दुबे
अशोक नगर: मनिन्द्रर सिंह भुल्लर
गुना: चंद्रजीत यादव
आगर मालवा: कमल यादव
नीमच: बालकिशन धाकड़
झाबुआ: अकमल सिंह
खण्डवा: सोनू गुर्जर
हरदा: राजेश पटेल
जबलपुर: परमल अहवासी
शाजापुर: कमल चौधरी
रतलाम: राजेश भरावा
सीहोर: जगदीश चौहान













