मध्य प्रदेशसिंगरौली

सवारी को लेकर दो ऑटो चालकों में मारपीट, लाठी-डंडे चले, वीडियो वायरल

सिंगरौली। जिले के माजन मोड़ मुख्य चौराहे पर सवारी बैठाने और उतारने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे के साथ लाठी-डंडे भी चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि माजन मोड़ क्षेत्र में सवारी को लेकर ऑटो चालकों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती है। इसी क्रम में एक बार फिर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और बीच सड़क पर ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

सीसीटीवी के बावजूद बेखौफ
चौंकाने वाली बात यह है कि माजन मोड़ जैसे व्यस्त चौराहे पर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इसके बावजूद ऑटो चालकों में कानून का कोई डर नहीं दिख रहा है। खुलेआम मारपीट की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो हुआ वायरल, कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि यहां आए दिन सवारी को लेकर विवाद और मारपीट होती रहती है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button