हिन्द मजदूर सभा (HMS) के सिंगरौली जिला अध्यक्ष बने अनंत चतुर्वेदी, समर्थकों में खुशी की लहर

सिंगरौली। जिले के निगाही स्थित एनसीएल परिसर में हिन्द मजदूर सभा (HMS) के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा बी.एन. सिंह अध्यक्ष, कोयला श्रमिक सभा एनसीएल अशोक पाण्डेय महामंत्री, कोयला श्रमिक सभा एनसीएल के.सी. शर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान हिन्द मजदूर सभा (HMS) सिंगरौली के जिला अध्यक्ष पद पर अनंत चतुर्वेदी की नियुक्ति की घोषणा की गई। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, वहां मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनंत चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि पावर प्लांट सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन के माध्यम से सभी मजदूरों को एकजुट कर उनके अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी और उन्हें न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन श्रमिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।












