जयंत मंडल के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुईं प्रभारी मंत्री

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी के चल रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाभियान में मंडल जयंत की कार्यशाला के उद्घाटन सत्र मे जिले की प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संम्पतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में पंचायत विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, जिले के संगठन प्रभारी विनोद यादव, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह इस अवसर पर राज्य मंत्री माननीया श्रीमती राधा सिंह जी, सिंगरौली जिले के संगठन प्रभारी मा. श्री विनोद यादव, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह जी, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय ,पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रामसुमिरन गुप्ता ,ज़िला महामंत्री विक्रम सिंह , प्रशिक्षण प्रभारी राजकुमार दूबे ,सह प्रभारी श्रीमती प्रेमवती खैरवार ,मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा मंचीय रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पित्र पुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा वंदे मातरम गायन से हुआ तथा स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने प्रस्तुत किया।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती संम्पतिया उइके ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और हमारा पूरा विचार परिवार एक विशेष विचारधारा और कार्यशैली के लिए पहचाना जाता है ,हम सभी राष्ट्र प्रथम की अवधारणा वाले लोग हैं तथा हमारे संगठन की कार्यशैली भी हमारे विचारों से ही पोषित होती है। हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे सिद्धांत अनुरूप कार्य करे तथा हमारी कार्यशैली की संस्कृति उसमे रच बस जाय इसलिए हमारा संगठन सतत् कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम करता रहता है। हमसे जुड़ने वाला हर नया कार्यकर्ता हमारे विचारों से पोषित होता रहे और हम सभी में एकरुपता बनी रहे इसलिए ये प्रशिक्षण अपने आप मे अति महत्वपूर्ण हो जाता है, प्रशिक्षित कार्यकर्ता के आचरण में भारतीय जनता पार्टी की अनुशासित कार्यशैली व सुचिता स्वयं ही झलकती है तथा स्वच्छ संगठन का निर्माण होता है।
यह प्रशिक्षण वर्ग प्रत्येक मंडल मे दो दिवस मे सम्पन्न होगा तथा इसमे आठ सत्र के लिए अलग-अलग विषय वक्ता अपने प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने का काम करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग मे संबंधित मंडल मे निवासरत जिले से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मिलित रहते हैं।












