हिन्दू नववर्ष पर शिव सेना निकालेगी भव्य शोभायात्रा
सिंगरौली। हिन्दू नवसंवत्सर (नववर्ष) के पावन अवसर पर रविवार, 22 मार्च को शिव सेना सिंगरौली इकाई द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शिव सैनिकों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
शिव सेना के पदाधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह शोभायात्रा शिव सेना के उप राज्य प्रमुख श्री सुरेन्द्र नाथ दुबे के कुशल मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष रामदयाल पाण्डेय के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
विंध्यनगर शिव मंदिर से होगी शुरुआत
आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा विंध्यनगर स्थित ग्रीन हट कॉलोनी के शिव मंदिर से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह इन्द्रा चौक और मुख्य मार्केट से होते हुए टीटीएस (TTS) गेट स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचेगी, जहां इसका विधिवत समापन किया जाएगा।
इस आयोजन में मुख्य रूप से युवा सेना के जिलाध्यक्ष संदीप रवानी, वार्ड प्रभारी प्रिंस पाण्डेय, वार्ड अध्यक्ष रंजन पाण्डेय, जिला सचिव रमेश कुमार गुप्ता और शंकर गुप्ता सहित शिव सेना के अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से इस शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।












