शिव सेना (युवा सेना) का संगठन विस्तार: रमेश गुप्ता जिला सचिव और प्रिंस पाण्डेय वार्ड प्रभारी नियुक्त

सिंगरौली। जिले में शिव सेना के युवा संगठन ‘युवा सेना’ को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से शनिवार को महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। युवा सेना के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार रवानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तेलगवां (विंध्यनगर) निवासी रमेश कुमार गुप्ता को युवा सेना का ‘जिला सचिव’ और प्रिंस पाण्डेय को वार्ड क्रमांक 36 का ‘वार्ड प्रभारी’ नियुक्त किया गया है।
यह जिम्मेदारी शिव सेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसार तथा मध्य प्रदेश प्रभारी ठाड़ेश्वर महावर, राज्य प्रमुख राजीव चतुर्वेदी व उप राज्य प्रमुख सुरेन्द्र नाथ दुबे के मार्गदर्शन में सौंपी गई है। जिला प्रमुख रामदयाल पाण्डेय की सहमति से इन दोनों युवाओं को यह अहम दायित्व मिला है।
पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय शिव सैनिकों और कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।












