मध्य प्रदेशसिंगरौली

11 साल की आलिया ने रखे पूरे महीने के रोज़े

घर वालों ने भी किया हौसलाअफजाई, सिद्दीकी बस फैमली के लोगों ने दी बेटी को मुबारकबाद

बैढ़न (सिंगरौली ) रमज़ानुल मुबारक का पाक महीना जुमा को पूरा हुआ और आज सुबह ईदुल फितर की नमाज़ अदा की गई । रमज़ान के रोज़े रखना हर आक़िल , बालिग मर्द ओरत पर फ़र्ज़ है । लगातार हर साल 12 दिन बदलते तारीख की वजह से अब ठंडी और हल्की गर्मी में रमज़ान का महीना चल रहा है , आगामी दो तीन सालों में और ठंडी के महीने में रोज़ा होगा ।

रोजा रखने के लिए हर छोटे बड़े बेताब रहते हैं , इस साल फिर आरिफ सिद्दीकी की बेटी आलिया ने पूरे माह के रोज़े रखकर परिजनों को हैरान कर दिया , पूरे महीने रोजा रखना कोई आसान नहीं है , लेकिन जब जज़्बा जुनून और खुदा की पाक इबादत का ठान लिया बच्ची आलिया सिद्दीकी ने तो खुदाए पाक ने भी गैबी मदद अता की ।

 

पूरे महीने रोजा पूरा करने के बाद चांद की तस्दीक होने और एलान होने के बाद परिजनों ने आलिया की तारीफ पिता आरिफ सिद्दीकी , माता तनुजा सिद्दीकी के साथ ही परिजनों ने जमकर दुआएं भी दिया साथ ही आलिया के मनमुताबिक खाने पीने का भी इंतजाम किया गया । आलिया सिद्दीकी डिपाल स्कूल की छात्रा है और सिद्दीकी कंपनी बस सर्विस हेड मुन्ना सिद्दीकी की भतीजी हैं । उक्त अवसर पर हाजी अब्दुल हफीज सिद्दीकी , मुन्ना सिद्दीकी , अब्दुल अज़ीम सिद्दीकी , लाला सिद्दीकी सहित सभी सिद्दीकी फैमिली ने आलिया को मुबारकबाद पेश की है ।

Author

Related Articles

Back to top button