ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बडो़खर मे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न हुआ 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चलीसा पाठ,निकाली गई नशामुक्ति सदभावना रैली

 

बरगवां। नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर सिंगरौली जिले के बरगवां तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ोखर में शनिवार को प्रारंभ हुआ जिला स्तरीय 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ में रविवार को समापन बेला के अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या दीदी जी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्यसचिव आशीष शुक्ला (राजू भैया जी) का विशेष आगमन हुआ, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला जी का नटवाडोल तिराहा, झुरही तिराहा के साथ जगह जगह स्वागत हुआ। तो वही समापन के पूर्व नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु एक भव्य नशामुक्ति जनजागरण सद्भावना रैली भी निकाली गई।। यह रैली बरगवां गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर थाना मार्ग होते हुए बरगवां मार्केट से ओवरब्रिज तक निकली। जिसमें युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा जी ने मंच संचालन किया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।


भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि सौभाग्य के क्षण आज हमारे और आपके जीवन से जुड़ गए। मां की साधना अपने घरों में तो हम सभी करते हैं विशेष करके नवरात्रि के पर्वों में सुबह शाम हर एक घर में मां की आराधना साधना होती है वह भी एक सौभाग्य के क्षण होते हैं मगर विश्वास मानिए भाइयों बहनों नवरात्रि के इस पावन पर्व पर हजारों की संख्या में नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावन साधकों के बीच में बैठकर के मां का दरबार सजा करके सामूहिक रूप से जो भी आज अनुष्ठान में उपस्थित हुआ है विश्वास मानिए कि आपके जीवन के न जाने कितने रोग दोष दूर हो गए होंगे और यह क्षण आपके जीवन की नई दिशा धारा तय करने के लिए पर्याप्त है पूज्य गुरुदेव जी द्वारा इस साधना क्रम को अपनी साधनाओं से चैतन्य किया गया है यह जो मंत्रों का हम जाप करते हैं हर एक मंत्र गुरुवर ने अपनी चेतना तरंगो ऊर्जा तरंगों से चैतन्य करके अपने शिष्यों एवं मां के भक्तों को प्रदान किया है जो भी एकाग्र होकर के साधना करेगा उसे मां की कृपा आशीर्वाद तो प्राप्त होगा ही साथ में सभी देवी देवताओं की आराधना का जो लाभ होता है वह भी उन शिष्यों को अवश्य प्राप्त होगा। जीवन में कर्म करो, पुरुषार्थ करो, अच्छी बात है आगे बढ़ो मेहनत करो मगर ईमानदारी के साथ कभी भी अनीति अन्याय अत्याचार का मार्ग मत अपनाओ कभी भी भ्रष्टाचार का मार्ग मत अपनाओ कभी भी किसी को दुख देकर आगे बढ़ने का प्रयास मत करो। कभी भी किसी का शोषण करके आगे बढ़ने का प्रयास मत करो क्योंकि आज बढ़ भी जाओगे समाज की नजरों से बच जाओगे कानून की नजरों से बच जाओगे मगर प्रकृति सत्ता की नजरों से नहीं बच पाओगे जो कर्म करोगे उसका फल 10 गुना आगे बढ़ करके आपके सामने आएगा इसे कोई शक्ति नहीं काट सकती।

भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्यसचिव आशीष शुक्ला (राजू भैया) ने संबोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की वह विशेष यात्रा जिसके माध्यम से परम पूज्य गुरुवर ने युग परिवर्तन की नीव स्थापित की है सत्य धर्म पर बढ़ाते हुए लाखों शक्ति साधक तैयार किए हैं विश्वास मानिए कि यदि नवरात्र के पावन पर्व पर इस बड़ोखर क्षेत्र में गुरुवर ने दिव्य चालीसा पाठ के कार्यक्रम का आशीर्वाद प्रदान किया है। इस क्षेत्र का जनमानस बहुत ही सौभाग्यशाली हैं और आज आपके जीवन में एक नया अध्याय निश्चित रूप से प्रारंभ होने वाला है। और वो दिन दूर नहीं है जब हमारा यह मध्य प्रदेश ही नहीं पूरा भारत देश नशामुक्त घोषित होगा। हम बहुत सारी बातें सुनते हैं कि हमारा भारत विश्व गुरु है लेकिन वह सामर्थ हमें आपके अंदर पैदा करनी पड़ेगी। अपने जीवन से अकर्मण्यता को आलस को निराशा को जड़ता को दूर करते हुए कार्य करने की जरूरत है। अभी हम बहुत कम काम कर रहे हैं हमें बहुत बढ़कर काम करने की आवश्यकता है। जिस लक्ष्य के लिए हमें आपको चुना गया है परम पूज्य ने कहा है सौभाग्यशाली हैं मेरे शिष्य सौभाग्यशाली है संगठन के कार्यकर्ता क्योंकि भगवती मानव कल्याण संगठन गुरुदेव जी के हृदय में बसता है और भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता गुरुदेव जी के हृदय में निवास करते हैं। आम जनमानस से अपील करते हुए कहां की आप सभी लोग नशामुक्ति,मांशाहार,चरित्रवान, चेतनावान जीवन जियें।

Author

Related Articles

Back to top button